Homeराज्यउत्तर प्रदेशदेश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन "वंदे भारत एक्सप्रेस" को पीएम मोदी...

देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन “वंदे भारत एक्सप्रेस” को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी…..

नई दिल्ली- दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उसके साथ ही वह भी ट्रेन में सवार हो गए। इससे पहले पीएम मोदी पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए देश के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है कि देश डरने वाला नहीं है। देश की सेना को खुली छूट दे दी गई है और वह शहीदों के बलिदान को जाया नहीं जाने देगी और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देगी। इसके साथ ही अपने भाषण से पहले पीएम मोदी ने दो मिनट का मौन भी रखा।

पुलवामा के शहीदों पर बोलने के बाद पीेएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजीनियरों को बधाई दी कि उन्होंने देश की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन बनाई। उन्होंने देश में रेलवे की दिशा बदलकर रख दी। पीएम ने कहा कि देश के विकास में योगदान देने वाले इंजीनियरों और जवानों को नमन करते हैं उनके द्वारा किए गए विकास को नमन करते हैं। ट्रेन में पीएम मोदी के साथ रेल मंत्री पियूष गोयल भी रवाना हुए। पीएम ने पूरी का जायजा लिया। वह ड्राइवर सीट पर भी बैठे। बता दें कि यह ट्रेन 17 फरवरी से आम लोगों के लिए चलने लगेगी और इसके लिए टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। रेल विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसकी टिकटें काउंटर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिये खरीदी जा सकती हैं। बता दे कि हाल ही में रेल मंत्री ने इस ट्रेन का नाम ट्रेन-18 से बदलकर वंदे भारत एक्सप्रेस कर दिया था।

कब और कहां से चलेगी, कितने बजे पहुंचेगी
दिल्ली से वाराणसी के बीच ट्रायल रन के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़कर यह देश की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन बन गई। दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर यह दोपहर बाद 2 बजे वाराणसी पहुंचेगी और उसी दिन वाराणसी से दोपहर बाद 3 बजे चलकर रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वंदे भारत सोमवार और बृहस्पतिवार को छोड़कर हफ्ते में सिर्फ 5 दिन चलेगी- मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार।

कौन-कौन से होंगे स्टॉपेज
वंदे भारत एक्सप्रेस यानी ट्रेन 18 का अब तक जो समय निर्धारित है उसके हिसाब से वह सुबह 6 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इससके स्टॉपेज होंगे कानपुर और प्रयागराज। यह कानपुर सुबह 10.20 बजे पहुंचेगी और प्रयागराज 12.25 बजे पहुंचेगी।

वाराणसी से वापसी में कितने बजे पहुंचेगी स्टॉपेज पर
वापसी में यह वाराणसी से 3 बजे चलेगी और दिल्ली पहुंचेगी 11 बजे। इस दौरान प्रयागराज शाम 4.35 बजे पहुंचेगी और कानपुर 6.30 बजे पहुंचेगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments