देहरादून- जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड निवासी सहित सभी जवानों की शहादत पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य दुख व्यक्त किया है। इसी को देखते हुए राजभवन में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शाम ४ बजे शोक सभा का आयोजन। राजभवन के सभी कार्मिक करेंगे प्रतिभाग। राज्यपाल मौर्य ने शुक्रवार को अपने सभी कार्यक्रम और मुलाकातें रद्द की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले की को एक कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य बताते हुए इसकी घोर भर्त्सना की है। राज्यपाल मौर्य ने इस हमले में शहीद जवानों के परिजनों प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज सारा देश इन वीर जवानों के बलिदान को नमन कर रहा है।
