हल्द्वानी के टांडा जंगल में देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मच गया। वन विभाग में संविदा पर तैनात एक प्लांटेशन वॉचर की उसके ही साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और टीपीनगर चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 50 वर्षीय मेवा लाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले का रहने वाला था। मेवा लाल टांडा रेंज में वन विभाग के तहत संविदा पर प्लांटेशन वॉचर (पौधों की रखवाली करने वाला) के पद पर कार्यरत था बताया जा रहा है कि देर रात मेवा लाल और उसके साथी तिवारी सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। दोनों शराब के नशे में थे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर तिवारी सिंह ने पास में रखी कुल्हाड़ी से मेवा लाल की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गहरे घाव लगने के कारण मेवा लाल की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।घटना के बाद से ही आरोपी तिवारी सिंह फरार है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं हल्द्वानी एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में हुए आपसी विवाद का लग रहा है। आरोपी तिवारी सिंह ने कुल्हाड़ी से काटकर मेवा लाल की हत्या की है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात, टांडा जंगल में शराब के नशे में विवाद, साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर की वनकर्मी की निर्मम हत्या….
RELATED ARTICLES
Comments are closed.
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on कुंभ मेला 2027 के लिए परामर्शदात्री समिति की बैठक, 5 जून को होगा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!

[…] Source link […]