Homeबड़ी खबरहोटल के बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका की रहस्यमयी मौत, इलाके में मचा...

होटल के बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका की रहस्यमयी मौत, इलाके में मचा हड़कंप

रुड़की : रूड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज और रहस्यमयी मामला सामने आया है, जहां दिल्ली रोड स्थित एक होटल के बंद कमरे में युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। होटल के एक कमरे में ठहरे प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

होटल के बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका की रहस्यमयी मौत

घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जानकारी के मुताबिक युवक पेशे से पेंट का काम करता था और बीते दिन एक युवती के साथ होटल में रुका था। होटल कर्मचारियों के अनुसार देर रात तक दोनों कमरे में ही रहे, लेकिन सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। कई बार आवाज देने और संपर्क करने की कोशिश के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना से इलाके में मचा हड़कंप 

सूचना मिलते ही सीओ रुड़की ओशिन जोशी और सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का मंजर देख सभी के होश उड़ गए। दोनों के शव बेड पर पड़े मिले। शुरुआती जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments