Homeराज्यउत्तराखण्डएसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों के हर पैंतरे को नाकाम ,...

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों के हर पैंतरे को नाकाम , पटेल नगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा….

देहरादून : दिनाँक 04-06-2026 को वादी निवासी शाह एवेन्यु सो0 एरिया ग्राफिक एरा क्लेमनटाउन द्वारा थाना पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी मोटर साईकिल संख्या: यू0के0-07-बीडी-6754 होण्डा शाइन को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0: 338/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एंव अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक- 05/06/2026 को हरभजवाला क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त निखिल उर्फ सोनू पुत्र विरेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई मोटर साईकिल होंडा शाइन संख्या: यू0के0-07-बीडी-6754 बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

निखिल उर्फ सोनू पुत्र विरेन्द्र निवासी रायपुर रोड तरला आमवाला, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष

बरामदगी:-

घटना में चोरी की गई होंडा शाइन मोटर साईकिल संख्या यू0के0-07-बीडी-6754

पुलिस टीम:-

1- अ0उ0नि0 महेन्द्र सिंह
2- हे0का0 हरेन्द्र पवाँर
3- का0 आजाद सिंह

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments