हरिद्वार : मानसून की दस्तक से पहले हरिद्वार जिला प्रशासन डेंगू के खिलाफ पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। डेंगू से बचाव और व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों के साथ एक बेहद अहम बैठक की।
डेंगू पर हरिद्वार प्रशासन का ‘मिशन ज़ीरो कैजुअलिटी
हरिद्वार में इस साल प्रशासन डेंगू के खिलाफ अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी ने साफ लफ्जों में कहा है कि जिले में डेंगू से एक भी जान नहीं जानी चाहिए। आगामी मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और पंचायतीराज सहित सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ मैदान में उतरने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी का सबसे ज्यादा जोर जलभराव को रोकने पर है।
किसी भी इलाके में न होने पाए जलभराव
सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी इलाके में जलभराव ना हो पाए और समय पर जल निकासी हो। अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। अस्पतालों में स्पेशल वार्ड, पर्याप्त दवाएं और ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स का एडवांस स्टॉक रखने के निर्देश हैं। इसके साथ ही स्कूलों के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है। बच्चे पूरी आस्तीन (Full Sleeves) के कपड़े पहनकर ही स्कूल आएं।
स्वास्थ्य महकमे को चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जांच, दवाओं और प्लेटलेट्स की उपलब्धता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों और अभिभावकों को सतर्क किया जाए।

[…] Source link […]