नई दिल्ली- पुलवामा में पिछले करीब तीन दशक में सबसे बड़े आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस आत्मघाती हमले में 45 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इसके आतंकी घटना पीछे जो ताकत है उसे जरूर सजा दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। हमारे सुरक्षा बलों की पूरी स्वतंत्रा दी गई है। हमारे वीर जवानों में हमें पूरा विश्वास है। इस आतंकी घटना के पीछे जो ताकत और जो इसके लिए जिम्मेदार है उसे जरूर सजा दी जाएगी। पुलवामा आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ चुका हमारा पड़ोसी देश अगर ये समझता है कि जैसे घृणित कृत्य वह कर रहा है और जिस तरह की साजिशें रच रहा है, उससे वह हमारे देश में अस्थिरता पैदा करने में सफल हो जाएगा, तो वो बहुत बड़ी भूल कर रहा है। बता दे कि जम्मू कश्मीर में सबसे बड़े आतंकी हमले में पुलवामा के पास गुरुवार को सीआरपीएफ के 45 जवान शहीद हो गए। हमले के वक्त 2547 जवान 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इसी दौरान जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार से उनकी बस में टक्कर मार दी। धमाका इतना जबरदस्त था, कि बस के परखच्चे उड़ गए। करीब 10 किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी थी। जिसके बाद इस घटना की पूरी दुनिया में निंदा की जा रही है।
