Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली जंगल की आग बुझने के दौरान खाई में गिरा फायर वॉचर,...

चमोली जंगल की आग बुझने के दौरान खाई में गिरा फायर वॉचर, मौके पर ही मौत

चमोली : चमोली जनपद में जंगलों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बद्रीनाथ वन प्रभाग के बिरही क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने गए एक फायर वॉचर की चट्टान से गिरकर मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। नाराज लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों का घेराव करते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा और पत्नी को नौकरी देने की मांग की है। जनपद में इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में जंगल धधक रहे हैं। आग के कारण कई इलाकों में धुएं और धुंध का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग आग पर नियंत्रण पाने में नाकाम साबित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ वन प्रभाग की टीम देर रात बिरही क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने पहुंची थी। इसी दौरान फायर वॉचर राजेंद्र सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी पाखी-जलग्वाड़, आग बुझाने के दौरान चट्टान से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि राजेंद्र सिंह पिछले आठ वर्षों से फायर वॉचर के रूप में कार्य कर रहे थे और वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण वन विभाग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों का घेराव करते हुए परिवार को उचित मुआवजा तथा पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments