Homeराज्यउत्तराखण्डकिच्छा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित, मौके पर हुआ...

किच्छा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित, मौके पर हुआ 47 शिकायतों का निपटारा…

किच्छा – मंगलवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद सभागार में तहसील दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी समस्याओं को संवेदनशील होकर सुने व गम्भीरता से तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
तहसील दिवस में समाज कल्याण, विद्युत, पेयजल, भूमि, सीसी मार्ग, सड़क मार्ग, सिंचाई गूल, राजस्व विभाग, पुलिस, नगर पालिका, गैस आदि से सम्बन्धित 115 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 47 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।


तहसील दिवस में सिरौलीकला निवासी मो0 ताहिर ने कृषि भूमि के शामिल खाते का बटवारे का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कराकर समाधान करने के निर्देश दिये। आदर्श नगर बंडिया निवासी सुरेश प्रसाद चौहान ने आदर्श नगर में मंदिर चौराहे से कालोनी चौराहे तक 20 मीटर सड़क बनाने व कमलानगर चुटकी देवरिया निवासियो ने 50 फिट कच्चे रास्ते को पक्का रास्ता बनवाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निरीक्षण कर सड़क निर्माण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इन्दरपुर निवासी रामचीज ने ग्राम प्रतापपुर में अपनी खेती की भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए कब्जा दिलाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम आनंदपुर निवासियों ने नाला को सफाई कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निरीक्षण कर सफाई कराने के निर्देश दिये। निर्वतमान सभासद लियाकत अली ने वार्ड नं.3 किशनपुर सिसई में खुले विद्युत तार की जगह इन्सुलेटेड विद्युत लाइन लगाने व सिसई बंडिया में पाहा नहर की सफाई कराने व नहर की कवरिंग कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सफाई कराने एवं अधिशासी अभियंता को निरीक्षण कर नहर कवरिंग डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। पंत कालोनी निवासी चंद्रकला ने नगर पालिका द्वारा लगाये गये समर्सिबल पम्प से कनेेक्शन दिलाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कनेक्शन देने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments