Homeराज्यउत्तराखण्डविधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पहुंचे सीएम धामी, अमरजीत सिंह चीमा...

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पहुंचे सीएम धामी, अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर जताया शोक

काशीपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने काशीपुर भ्रमण के दौरान जैतपुर घोसी में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर पहुँच कर विगत 15 मई को हुए स्व0 सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारजनों को ढांढस बँधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने काशीपुर आई जी एल में अस्थाई हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments