Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा के बीच दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बदमाशों...

चारधाम यात्रा के बीच दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग!, दो गिरफ्तार

देहरादून : वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण हेतु ऋषिकेश पुलिस द्वारा दिनांक 07-06-26  की रात्रि नटराज चैक क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को बिना नम्बर प्लेट की एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति ढालवाला की ओर से आते दिखाई दिए, जिनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। संदिग्धता के आधार पर पुलिस टीम द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों को चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, पर वाहन चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर वाहन को तेजी से भगाते हुये बैरियर को टक्कर मार दी तथा मौके से  हरिद्वार बाईपास की ओर भाग निकले,  जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध बाईक सवार व्यक्तियों की तलाश हेतु आस- पास के थानों को सूचित करते हुये उक्त व्यक्तियों का पीछा किया गया।

चारधाम यात्रा के बीच दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खांड गांव के पास पुलिस टीम द्वारा बाईक सवार व्यक्तियों की घेराबंदी के दौरान बाईक सवारों द्वारा बाईक को रेलवे लाइन के समीप जंगल की ओर मोड़कर भागने का प्रयास  किया गया, पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान बाईक व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई। जो पुलिस वाहन के साइड मिरर पर लगा पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जबाबी फायर में दोनो अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी तथा जिन्हे घायल अवस्था में पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया मौके से पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से 01 देशी पिस्टल 32 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस तथा 02 खोखा कारतूस बरामद हुये।

ऋषिकेश में बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग

अभियुक्तों से पूछताछ में उनकी पहचान 01 : आमिर पुत्र लड्डू निवासी : बिन्देश्वर कम्पाउण्ड गली, पक्की सराय, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार।₹, उम्र: 22 वर्ष  02 : अनवारूल हक उर्फ अनवर पुत्र सदाकत उर्फ सफाकत हुसैन-निवासी: भटवोली रायपुर थाना नानपुर जिला सीतामढ़ी बिहार, हाल पता: नबी करीम दिल्ली, उम्र – 24 वर्ष के रूप मे हुयी। घायल दोनो अभियुक्त कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत मु0अ0सं0 222/26 धारा- 109 (1)/3(5) बीएनएस में वांछित चल रहे थे, जिनके द्वारा सड़क किनारे शराब पीने से मना करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 02 व्यक्तियों पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था।  अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर किये गये जानलेवा हमले के सम्बन्ध में उनके विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर उनके विरूद्ध मु0अ0सं0 -228/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25(1-बी)(ए)/27 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular