टिहरी गढ़वाल : उत्तराखंड में शुक्रवार दोपहर आसमानी आफत का कहर देखने को मिला है। टिहरी गढ़वाल के धनौल्टी क्षेत्र से बादल फटने की सूचना सामने आई है। बादल फटने के बाद कई दुकानों में मलबा भर गया है।
टिहरी गढ़वाल के जौनपुर क्षेत्र में फटा बादल
बताया जा रहा है कि जौनपुर क्षेत्र के बिलौन्दी पुल के पास दोपहर बाद अचानक बादल फटने की घटना हुई। भारी बारिश और तेज बहाव के चलते आसपास की कई दुकानों में मलबा और पत्थर घुस गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कई दुकानों में भरा मलबा, राहत-बचाव कार्य जारी
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं और सफाई व राहत कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

[…] Source link […]