Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तराखंड दौरा, भारत-चीन सीमा से सटे...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तराखंड दौरा, भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल पोलिंग बूथ का लेंगे जायजा…

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ :  मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया। कुछ ही देर बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया।

बीएलओ के साथ विस्तृत संवाद किया तथा SIR की मैपिंग आदि के बारे में जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बीएलओ श्रीमती मिंटू देवी के अच्छे कार्यों एवं sir की विस्तृत जानकारी के लिए सराहना की उसके बाद वे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए। गंगोत्री धाम पहुँचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त विशेष पूजा अर्चना करेंगे उसके बाद SIR को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments