Home राज्य उत्तराखण्ड विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस.एन. पाण्डे...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस.एन. पाण्डे ने दी चेतावनी

0
pithoragarh

पिथौरागढ़ :  पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस.एन. पाण्डे ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान विकास कार्यों में लापरवाही, अनावश्यक विलंब और गुणवत्ता में कमी पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लागू किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905, राजस्व प्रकरणों, अतिक्रमण हटाने, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। डॉ. पाण्डे ने लंबित शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने में सख्ती और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।