हरिद्वार : चारधाम यात्रा के मध्य नजर धर्मनगर हरिद्वार में भी श्रद्धालुओं की काफी संख्या देखने को मिल रही है। साथ ही गर्मियों की छुट्टियां होने से भी लोग उत्तराखंड की तरफ रुख कर रहे हैं। वहीं धर्म नगरी हरिद्वार में ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ने से ट्रैफिक की आवाजाही में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन इन बेलगाम ई रिक्शा को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। हरिद्वार की गलियों में इन ई-रिक्शाओं की भरमार देखने को मिल रही है। जिसके कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा समिति में ई-रिक्शा के लिए एक एसओपी तैयार की गई थी। जिसमें सभी ई रिक्शा वालों का पुलिस वेरिफिकेशन और ए-रिक्शाओं का आरटीओ से वेरिफिकेशन होना जरूरी था। इसके बाद आरटीओ उनको एक रूट के हिसाब से क्यूआर कोड वाला ग्रीन कार्ड देंगे और उस ग्रीन कार्ड के अनुसार उनका चलना होगा।
उन्होंने बताया कि हमने उनकी ग्रीन कार्ड के लिए 31 मार्च तक की डेडलाइन रखी थीय़ इसमें कुछ ही ई रिक्शा वालों ने अपना वेरिफिकेशन करवाया और कर कोड लिया। जो ई रिक्शा वाले अपना वेरिफिकेशन नहीं करवा रहे हैं हम उनके चालान काटने की कार्रवाई कर रहे हैं।

[…] Source link […]