Homebig news2 लाख से ज्यादा छात्रों का जल्द खत्म होगा इंतजार, 25 अप्रैल...

2 लाख से ज्यादा छात्रों का जल्द खत्म होगा इंतजार, 25 अप्रैल को जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट

रामनगर : उत्तराखंड के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट अब तय हो चुका है। लंबे इंतजार के बाद 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे।

25 अप्रैल को जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर से मिली जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को प्रातः 10 बजे बोर्ड सभागार में घोषित किया जाएगा,इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की मौजूदगी में यह परीक्षा परिणाम घोषित होगा। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरी की गई।

2 लाख 15 हजार छात्रों खत्म होगा इंतजार

खास बात यह रही कि पहली बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से कराई गई। जिससे छात्रों को काफी सहूलियत मिली,उन्होंने कहाँ अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल हाईस्कूल में 1 लाख 12 हजार 266 और इंटरमीडिएट में 1 लाख 2 हजार 986 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह कुल 2 लाख 15 हजार 252 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी है, जो अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रदेशभर में बनाए गए थे 1,261 परीक्षा केंद्र

परीक्षा कार्यक्रम भी इस बार तय समय के अनुसार ही संपन्न हुआ। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच कराई गईं। जबकि लिखित परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होकर 20 मार्च तक चलीं। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गईं थी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रदेशभर में 1,261 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। वहीं 156 केंद्रों को संवेदनशील और 6 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया था,टिहरी गढ़वाल में सबसे ज्यादा 136 केंद्र बनाए गए थे। जबकि चंपावत में सबसे कम 44 केंद्र रहे।

स्कूलों को दिए गए अलग-अलग पोर्टल और पासवर्ड

इस बार छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था भी लागू की गई है। जिसमें सभी स्कूलों को अलग-अलग पोर्टल और पासवर्ड दिए जाएंगे। जिससे छात्र अपने स्कूल में ही आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे, इसके अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी परिणाम उपलब्ध रहेगा। आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाकर भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular