Homeराज्यउत्तराखण्डजैविक खेती के लिए उत्तराखंड को दूसरी बार मिला राष्ट्रीय अवार्ड.......

जैविक खेती के लिए उत्तराखंड को दूसरी बार मिला राष्ट्रीय अवार्ड…….

देहरादून- उत्तराखंड को जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। यह अवार्ड कर्नाटक की ओर से दिल्ली में आयोजित जैविक कृषि अवार्ड कार्यक्रम में उत्तराखंड को मिला है। वर्तमान में प्रदेश के तीन लाख किसान 1.5 लाख हेक्टेयर भूमि पर जैविक खेती कर रहे हैं। केंद्र सरकार परंपरागत कृषि विकास योजना व राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत प्रदेश में जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जैविक खेती के लिए केंद्र ने 1500 करोड़ रुपये की योजना भी स्वीकृत की है। जिसमें 10 हजार आर्गेनिक क्लस्टर बनाने की दिशा में काम चल रहा है। प्रदेश में हो रही जैविक खेती व इस क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए कर्नाटक सरकार व इंटरनेशनल कंपीटनेंस सेंटर फॉर आर्गेनिक एग्रीकल्चर(आईसीसीओए) की ओर से उत्तराखंड को दूसरी बार राष्ट्रीय अवार्ड दिया गया है। दिल्ली में आयोजित जैविक कृषि अवार्ड कार्यक्रम में कर्नाटक के कृषि मंत्री ने प्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। उत्तराखंड जैविक विकास परिषद के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने यह अवार्ड प्राप्त किया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments