
देहरादून। उत्तराचंल स्टेट कैरम एसोसिएशन द्वारा कैरम को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के महासचिव विजयपाल सिंह रावत का कहना है कि इस विशेष ‘उत्तराखण्ड ओपन कैरम’ प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को आत्माराम धर्मशाला किशननगर में किया गया।
उत्तराखण्ड कैरम ऐसोसिएशन के महासचिव विजय पाल सिंह रावत के अनुसार उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल व सचिव अनिल शर्मा थे जिन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। श्री रावत ने बताया कि उत्तराखण्ड स्टेट कैरम ऐसासिएशन अखिल भारतीय कैरम संघ से सम्बन्धित है। उद्घाटन समारोह में एकेगुप्ता, एसएसमेहरा, नरेश गुप्ता, एनके गुप्ता व भारी सख्ंया में कैरम खिलाड़ी मौजूद रहे।
और पढ़ें – डिजिटल मार्केटिंग
