रुद्रपुर- रुद्रपुर में विजयी शंखनाद रैली को संबोधित करने उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी खराब मौसम के कारण जनसभा स्थल तक नहीं पहुंच सके। पीएम मोदी कॉर्बेट से रैली में नहीं पहुंच सके। ऐसे में उन्हें मोबाइल से ही जनसभा को संबोधित करने के लिए मोबाइल का सहारा लेना पड़ा। माफी मांगते हुए उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत की और कहा कि माफी चाहता हूं कि मैं रुद्रपुर नहीं पहुंच पाया। वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीन किसानों और दो महिलाओं को ब्याजमुक्त ऋण के चेक बांटे।
