
मेष- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
वृष- परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
मिथुन- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क- शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।
सिंह- आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे,लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। मीठे खान-पान में रूचि बढ़ेगी।
कन्या- मन अशान्त रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।
वृश्चिक- पठन-पाठन में रूचि रहेगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परिक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।
धनु- कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।
मीन- बातचीत में संयत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मन अशान्त रहेगा।
