Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून मे ठंड से एक की मौत.....

देहरादून मे ठंड से एक की मौत…..

देहरादून- राजधानी देहरादून मे आज सुबह एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। बता दे बीते कुछ दिनों से देहरादून प्रशासन द्वारा यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह शहर में ठंड के मौसम में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कर रहा है। इस क्रम मेें तीन दिनों से खुद मेयर शहर मेें गरीबों के लिए ठंड से बचने के लिए किये गये उपायों की जांच में जुटे है। बीते रोज भी उन्होने शहर में कई स्थानो पर अलाव जलाने व रैन बसेरों की जांच की। इसके बावजूद राजधानी दून में एक व्यक्ति की ठंड से हुई मौत खबरों में आने के बाद निगम प्रशासन शहर में कितना सक्रिय है यह पोल खोलने के लिए काफी है। लोगों का कहना है कि निगम प्रशासन शहर के कुछ स्थानों पर तो अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर अलाव जलवा रहा है लेकिन शहर के अन्य स्थानों पर उसकी उपस्थिति नगण्य है जिससे गरीबों व बेघर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ढाक पट्टी बाजार में डाकखाने के समीप मृत पड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। आस पास के लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति बुझी हुई आग के साथ लेटा हुआ था सुबह वह उठा और गिर पड़ा और उसकी मृत्यू हो गयी। प्रथम दृष्टया मौत का कारण ठंड बताया जा रहा है। मृतक का नाम रामू है जो कूड़ा बीनने का काम करता था।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments