देहरादून – देर शाम निरीक्षण के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था देखने निकले नगर आयुक्त गंदगी देख कर भड़क गए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को अपने काम के प्रति लापवाही बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बतादे कि नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने देर शाम महाराणा प्रताप चौकए सर्वे चौकए एस्ले हॉल समेत कई अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई जगहों पर कूड़े से भरे डिब्बे दिखाई दिए। इस पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही कूड़े को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि आगामी चार पांच अक्तूबर को हाईकोर्ट में नगर निगम को जवाब दाखिल करना हैए जिसमें सफाई को लेकर की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी जानी है। ऐसे में सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई कर्मचारी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में निगम सुबह पांच से 10 और दोपहर साढ़े तीन से करीब सात बजे तक कूड़ा उठवाता है। इसके अलावा विशेष अभियान चलाकर रात में भी कूड़ा उठाया जा रहा है। वहीँ नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डों से 280 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक मवेशियों को कांजी हाउस पहुंचाया गया।
