Homeराज्यउत्तर प्रदेशपहाड़ के गीत और संगीत को समर्पित हूं : जुबिन नौटियाल

पहाड़ के गीत और संगीत को समर्पित हूं : जुबिन नौटियाल

देहरादून। गायक जुबिन नौटियाल की जन्मदिन की पार्टी में हुए विवाद भले ही चर्चाओं में रहा हो पर जुबिन नौटियाल मानते हैं कि जिस ढंग से उनके समर्थकों ने उन्हें सहयोग दिया है वह उनके लिए अतुलनीय है। इस घटना से उन्हें बहुत कुछ सीख मिली है। श्री नौटियाल का कहना है कि वह पहाड़ के गीत और संगीत को पूरी तरह समर्पित रहेंगे ताकि पूरे विश्व में पर्वतीय संस्कृति को सम्मान मिल सके।
उत्तराखंड के प्रमुख गायक जुबिन नौटियाल के जन्म दिन की पार्टी पर काफी विवाद हुआ था और उन्हें लोगों की काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी लेकिन जिस ढंग से उनके समर्थकों ने उन्हें सहयोग दिया है उसका वह आभार प्रकट करते हैं।
देहरादून के मॉडल और क्लब व्यवसायी शशांक मलिक ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी जिसमें शशांक मलिक ने कहा था कि जुबिन नौटियाल ने अपनी जन्मदिन की पार्टी में एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की लेकिन बाद में महिला ने उनसे माफी मांग ली और विवाद सुझल गया था। इस विवाद का वीडियो काफी चर्चा में थी।
अब जुबिन नौटियाल मानते हैं ने उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका दिया है। पहाड़ को समर्पित और पहाड़ी संस्कृति को अपना आधार मानने वाले जुबिन नौटियाल मानते हैं कि यहां के गीत संगीत को पूरे विश्व में अच्छा स्थान मिले यह उनकी अपेक्षा है। गायक जुबिन का कहना है कि इन दिनों वह फोक म्यूजिक पर काम रहे हैं। जिसका फ्यूजन बनाकर बनाकर नया संगीत तैयार कर रहे हैं ताकि आज के युवा उसका आनंद ले सके।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments