Homeराज्यउत्तराखण्ड50 हजार रुपये कीमत की स्मेक के साथ गिरफ्तार

50 हजार रुपये कीमत की स्मेक के साथ गिरफ्तार

देहरादून। पछुवादून नशे के कारोबारियों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन गया है। आसपास के विद्यालयों में नशे की खेफ सप्लाई करना इस क्षेत्र में वर्षों से जारी है। यह बात अलग है कि इस खेल की बड़ी मछलियां हाथ नहीं आ रही है। जबकि छोटी मछलियां पकड़ी जा रही है। इसी तरह नशे के चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कामयाबी मिली है। जिसमें दो आरोपी पकड़े गए हैं। इनमं वाहिद हसन तथा इसरार के नाम शामिल है। दोनों आरोपी बड़ा रामपुर के रहनेवाले है। पछुवादून पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवम क्षेत्राधिकारी विकासनगर के पर्यवेक्षण में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों आदि का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एक मोटर साईकल नंबर CH 03J 5865 पर सवार दो अभियुक्तगण वाहिद हसन इसरार को अवैध स्मेक (मॉर्फिन) सहित रामपुर से गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों को पुलिस ने धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नही है। यह दोनों पूर्व में भी मादक पदार्थ की तस्करी एवम अन्य मामलों में जेल जा चुके है। कुंजा ग्रांट से स्मेक लाकर सहसपुर में पढ़ने वाले स्टूडेंट आदि को मोटे दाम में बेचते हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस भले ही गदगद हो पर बड़ी मछलियों पर हाथ न डालना इस बात का संकेत है कि कहीं न कहीं छोटे आरोपियों पर ही पुलिस की गाज गिर रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments