Homeराज्यउत्तराखण्डआम आदमी पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मुखर : राकेश सिन्हा 

आम आदमी पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मुखर : राकेश सिन्हा 

देहरादून।। आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भले ही उत्तराखंड में उसका कोई बहत आधार नहीं है पर पार्टी  आगामी नगर निकाय चुनावों के दृष्टिगत से अपने को तैयार कर रही है। इसी संदर्भ में जिलास्तरीय जन-जागृति सभा का आयोजन स्थानीय हिन्दी भवन में किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा ने की।
‘आप’ के प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी निकाय चुनावों से उत्तराखंड की राजनीति में आम आदमी पार्टी के रूप में एक नयी ईमानदार व स्वच्छ राजनैतिक शत्तिफ का उदय होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी की यह जन-जागृति सभा उत्तराखण्ड में 18 वर्षों से पीड़ित, शोषित व उपेक्षित जनता को भ्रष्टाचार के विरूद्ध लामबंद करने के उद्देश्य के साथ आयोजित की गई है। जिसके माध्यम से आप ने दिल्ली सरकार की तर्ज पर उत्तराखण्ड में हताश व निराश हो चुके अंतिम व्यत्ति तक शिक्षा, स्वास्थय, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूतभूत आवश्यकताओं को पहुंचाने का संकल्प लिया है।
जन-जागृति सभा में विशेष रूप से आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत पार्टी के कर्मठ नेताओं ने विभिन्न वार्डो से बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ शीर्ष नेत्तृव के समक्ष टिकट माँगने हेतु अपनी दावेदारी भी पेश की।  इस अवसर पर आम  आदमी पार्टी के तमाम प्रमुख नेता उपस्थित थे।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments