देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग 123वां संशोधन राज्यसभा में पारित कर उसे संवैधानिक दर्जा देने पर उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सिंह सैनी द्वारा स्वागत एवं धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के संगठन महामंत्री संजय कुमार का धन्यवाद एवं आभार प्रस्तुत किया गया। मुख्यअतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संजय ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह एवं सभी सांसदों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर आज देश की 60प्रतिशत आबादी के साथ न्याय किया गया है। इसे सत्य की विजय बताते हुये कहा कि ओबीसी समाज भाजपा का स्वाभाविक वोटर है इसलिये सारी विपक्षी पार्टियां समाज का विरोध करती रही हैं, जिसके कारण समाज के लोगों को इसका संवैधानिक लाभ नहीं मिल सका था। आयोग तो थे लेकिन अधिकार नहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नेतृत्व है कि जहाँ जहाँ उनके कदम पड़े वहाँ वहाँ हम विजय प्राप्त करते गये, अब वे राज्यसभा पहुँचे तो राज्यसभा में भी अब हमारी जीत का सिलसिला शुरू हो गया है और अब यह विजयरथ निरन्तर चलता रहेगा। भाजपा की सरकार और संगठन की इच्छा शक्ति के कारण पिछड़ा वर्ग आयोग को और आयोगों के बराबर अब दर्जा प्राप्त हो गया है और उसे भी देश के अन्य आयोगों की भांति अपने समाज को न्याय दिलाने के संवैधानिक अधिकार प्राप्त हो गये हैं। इस कार्य को देश स्वर्ण अक्षरों में याद रखेगा, आज खुशी है कि हम सब इन स्वर्णिम पलों के गवाह बने हैं। प्रदेश एवं देश के ओबीसी समाज को मेरी और संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनायें।
इस अवसर पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष व मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ज्योतिप्रसाद गैरोला ने कहा कि अब समाज को केन्द्र की सरकारी सूची में स्थान प्राप्त होगा और समानता के स्थान के साथ न्याय, रोजगार के व्यापक अवसर खुलेगें और समाज में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि ओबीसी समाज आज अपनी खुशी को प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बांटने आज प्रदेश कार्यालय पर उपस्थित हुये जबकि यह जश्न मोर्चा प्रदेश के हर जिले में मना रहा है और इसे हर मण्डल और बूथ तक लेकर जायेगा। देश का ओबीसी समाज 2019 में यह ऋणी विजय के रूप में 300 से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी को देकर उतारने का कार्य करेगा। देश में आज एक खुशी का वातावरण है और समाज यह जान चुका है कि उसका असली हितैशी कौन है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलम सहगल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी पुष्कर सिंह काला, प्रदेश प्रवक्ता वीरेन्द्र बिष्ट, मीडिया सह प्रभारी शादाब शम्स व संजीव वर्मा, मोर्चा के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेम सिंह पाल, प्रदेश मंत्री रामपाल सिंह राठौर, सतेन्द्र पंवार, राकेश काम्बोज, सुभाष कश्यप, मनोज सैनी, सूर्यकान्त आदि नेतागण उपस्थित रहे।
पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा मिलने पर प्रदेश भाजपा ने किया आभार प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on हरिद्वार में सोमवती अमावस्या और वीकेंड को लेकर प्रशासन अलर्ट, बनाया जा रहा है विशेष ट्रैफिक प्लान…
on हरिद्वार: संतुलन बिगड़ने से गंगनहर में गिरी बुजुर्ग महिला, पुलिस ने मुस्तैदी से बचाया, वीडियो वायरल…
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on कुंभ मेला 2027 के लिए परामर्शदात्री समिति की बैठक, 5 जून को होगा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….