उत्तराखंड़{रुद्रप्रयाग}- 20 सिंतबर कों केदारनाथ की ट्रेकिंग पर गए आईआईटी रुड़की के 24 सदस्यीय दल लापता हो गया है जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है। दल की तलाश में पुलिस की एक टीम ट्रेकिंग रूट की ओर रवाना हो गई है। यह दल 20 सिंतबर कों टिहरी जिले के गंगी से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था। इस दल में 19 ट्रेकिंग और 5 कुक शमिल है दल की 22 सितंबर को अपने ड्राइवर से बात हुई थी, जिसके बाद अभी तक संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस दल को आज केदारनाथ पहुंचना था, लेकिन दल का अभी तक कहीं भी कोई पता नहीं चल पा रहा है। वहीं एसएसपी ने बताया कि ट्रेकिंग दल को तलाशने के लिए एक टीम रवाना कर दी गई है इसके साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस का संयुक्त रेस्क्यू दल भी आज रवाना हो गया है। अगर, दल की लोकेशन पता लग जाती है, तो हेलीकॉप्टर से भी इन्हें केदारनाथ लाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गंगी-मासर ताल-मयाली टॉप-वासुकीताल-केदारनाथ-गौरीकुंड ट्रैक है। यह ट्रैक मयाली टॉप के समीप काफी दुर्गम है। बर्फ होने से ट्रैकिंग दल के फंसने की संभावना हो सकती है।
