Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा की तैयारियां हुई पूरी , 13 लाख लोग कर चुके...

चारधाम यात्रा की तैयारियां हुई पूरी , 13 लाख लोग कर चुके पंजीकरण…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल देर शाम धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम में जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर आश्रम महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया उसके बाद ऋषिकुल मैदान में तीन दिवसीय सदभावना सम्मेलन में शिरकत करने पहुँचे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले सद्भावना सम्मेलन देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हरिद्वार हमारी धर्म नगरी है और यहां पर आकर मैं सभी का मार्गदर्शन लेता हूं इसे कार्य करने में आसानी होती है चार धाम की यात्रा प्रारंभ होने वाली है सभी का सहयोग सरकार को चाहिए क्योंकि सरकार के लिए चार धाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती होती है क्योंकि हर साल चार धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कोरोना की गाइडलाइन के साथी जो जरूरी इंतजाम सरकार को करने हैं उसका भी ध्यान रखा जा रहा है जिसे यात्रा पर इसका असर ना पड़े मुख्यमंत्री का कहना है कि अभी तक 13 लाख के करीब यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया है जितने भी यात्री यात्रा के लिए आयेगे सभी को दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है वहीं कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर मुख्यमंत्री का कहना है कि हमसे जो नाराज हो या खुश हो हम सभी से मिलते हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments