देहरादून{ऋषिकेश}- एससी एसटी एक्ट के विरोध में उत्तराखंड़ क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने यमकेश्वर तहसील के पास जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तराखंड़ क्रांति दल के प्रवक्ता शांति भट्ट ने कहा कि सनातन की बात करने वाली भाजपा सरकार सवर्ण समाज को जातियों में बांटने का कार्य कर रही है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार के इस एक्ट का उक्रांद विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस एक्ट में बदलाव नही करती तो उक्रांद इससे विरोध में जन आन्दोलन करेगी। यह कानून दो समाजों के बीच द्वेश पैदा करने वाला कानून है। देश से लेकर राज्य में सभी इस एक्ट का विरोध कर रहे हैं। इस कानून के खिलाफ पूरे देश व राज्यों में जन आक्रोश पैदा हो गया है। इस मौके पर उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा।
