देहरादून – प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल दून में एक ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती थी। बतादे कि अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दून अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग संभाल रहे डॉ मनोज शर्मा को टिहरी से अब दून अस्पताल स्थानांतरित किया गया है अब ऐसे में दून अस्पताल को रेडियोलॉजिस्ट तो मिल गया लेकिन समस्या जस की तस है दून अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट होने की वजह से हर रोज 30 से 35 एमआरआई होने के साथ ही 150 के करीब अल्ट्रासाउंड होते है जबकि जांच कराने वाले मरीजों की संख्या इससे काफी ज्यादा है ऐसे में मरीजों को दस दिन का इन्तेजार करना पड़ता है। वहीँ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप भारती गुप्ता का कहना है कि डॉ मनोज शर्मा की स्थाई तौर पर नियुक्ति न होने से दिक्कतें आरही थी अब उन्हें स्थाई तौर पर दून अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है तो स्थिति में सुधार होगा और मरीजों को जांच कराने में थोड़ी कम दिक्कतें होंगी।
