Homeराज्यउत्तराखण्डगवाही देने जा रहे बीडीसी सदस्य की कोर्ट के बाहर गोली मारकर...

गवाही देने जा रहे बीडीसी सदस्य की कोर्ट के बाहर गोली मारकर हत्या…..

उत्तराखंड- नैनीताल जिले के रामनगर में कोर्ट के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गवाही देने जा रहे बीडीसी सदस्य वीरेंद्र मनराल की गोली मारकर हत्या कर दी। दिन-दहाड़े कोर्ट के बाहर बीडीसी सदस्य की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की धड़-पकड़ में जुट गई है। शनिवार को रामनगर स्थित कोर्ट से पहले जीआइसी के पास बीडीसी सदस्य वीरेंद्र मनराल को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र हत्या के एक मामले में गवाही देने कोर्ट पहुंचे थे। गवाही से पहले वह जीआईसी स्कूल के बाहर टहल रहे थे कि कुछ बदमाश ऑल्टो कार में आए और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में काले रंग के शीशे लगे थे। घटना के बाद वह कार कोटद्वार रोड पर लावारिस हालत में मिली। सूत्रों की मानें तो वीरेंद्र मनराल का पहले छोई में हेमंत फर्त्याल के साथ विवाद था। वीरेंद्र ने बाहू को हेमंत को मारने की सुपारी दी थी। 28 जून 2016 को बाहू ने हेमन्त की अपने पंजाब के एक साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बाहू और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया था। जेल से छूटने के बाद बाहू लगातार सुपारी की रकम मांग रहा था। जिसे वीरेंद्र अभी तक नहीं दे पाया था।बाहू भी मामले के सिलसिले में कोर्ट पहुंचा था। फिलहाल, पुलिस ने चारों ओर नाका बंदी कर दी है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments