नैनीताल झील में जल स्तर गिरना चिंता का विषय

राज्यपाल डॉ केके पॉल ने नैनीताल झील में पानी के स्तर गिरने पर चिंता व्यक्त की है। आयुक्त (कुमाउ), डीआईजी (कुमाऊं), डीएम (नैनीताल) और एसएसपी, नैनीताल, के साथ बैठक में राज्यपाल ने आज राजभवन, नैनीताल में अपने आगमन पर, अधिकारियों को निर्देश दिया कि झील का जलस्तर बनाए रखने के प्रयास किए जाएं। झील के जल का स्तर के साथ साथ उन्होंने पहाड़ी शहर की विभिन्न अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की।

राज्यपाल ने आयुक्त को निर्देश दिया कि जल विज्ञान संस्थान द्वारा एक झील को रिचार्ज करने की संभावनाओं पर अध्ययन किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि शहर झील से जाना जाता था और इसके कारण ही नैनीताल का अस्तित्व है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here