Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, जल्द ही माइनस में पहुंचेगा...

उत्तराखंड में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, जल्द ही माइनस में पहुंचेगा तापमान।

देहरादून – उत्तराखंड में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। धीरे-धीरे गलन बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में पहाड़ों का तापमान माइनस में पहुंच जाएगा। इस बढ़ती ठंड के बीच अभी थोड़े दिन लोगों को बारिश से राहत रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो अभी फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते जल्द ही मौसम बदलेगा।

शुक्रवार को भी पहाड़ों पर धूप-छांव का खेल जारी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। पंत विवि के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.6 व न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही हल्की धूप के साथ मौसम साफ नजर आया।

सुहावना रहा सरोवर नगरी का मौसम

सरोवर नगरी में शुक्रवार मौसम सुहावना बना रहा। गुनगुनी धूप पूरे दिन खिली रही। शहर में वीकेंड पर पर्यटक की आवक भी बढ़ गई है। मौसम का सुहावना मिजाज सैलानियों को खूब भाया। उन्होंने अनुकूल मौसम के साथ नगर के रमणीय पर्यटन स्थलों की सैर की। वीकेंड की सैर पर आने वाले सैलानियों का दोपहर से पहुंचना शुरू हो गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदल रहा है मौसम

इधर, आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पर्यावरण विज्ञानी डा नरेंद्र सिंह के अनुसार फिलहाल हिमपात के कोई आसार नहीं हैं। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया था। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट बनी रहेगी। इस बार अलनीनो के एक्टिव होने से हिमपात के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular