Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज 49वां जन्मदिन, सोशल मीडिया...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज 49वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर पीएम मोदी समेत केंद्रीय नेताओं ने दी शुभकामनाएं

देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज 49वां जन्मदिवस है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्त्ता समूचे प्रदेश में जहाँ अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। वहीँ प्रदेश के मंदिरों में सीएम के नाम की पूजा अर्चना की जा रही है। सीएम धामी को केन्द्रीय नेताओं द्वारा X पर जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं, जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। वह लंबा और स्वस्थ जीवन जिएं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की पावन देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति करे, बाबा केदारनाथ से यही प्रार्थना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments