Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ारानीखेत: रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, ...

रानीखेत: रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, …

अल्मोड़ा : रानीखेत में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा केमू स्टेशन से शुरू होकर गांधी चौक, सदर बाजार होते हुए विजय चौक पर समाप्त हुई।

इस मौके पर राज्य मंत्री कैलाश पंत ने कहा कि भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में रानी अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने उनके शासन, समाज कल्याण, धार्मिक सहिष्णुता और महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम संयोजक विमला रावत ने रानी अहिल्याबाई के जीवन को नारी सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय का आदर्श उदाहरण बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular