देहरादून – प्रदेश में विभिन्न विभागों के भीतर व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर राजधानी देहरादून में सुराज सेवा दल ने विधानसभा कूच किया और सरकार से जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने की सलाह दी।
सुराज सेवा दल के नेता रमेश जोशी ने कहा कि उनके द्वारा बिजली विभाग स्वास्थ्य विभाग पेयजल विभाग सिंचाई विभाग जैसे कई विभागों में भ्रष्टाचार को उजागर किया गया है।
लेकिन सरकार भ्रष्टाचार पर काम करने को तैयार नहीं है। इसलिए मजबूरन सुराज सेवादल को सड़कों पर आंदोलन कर जनता को इस भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लामबंद करना पड़ रहा है।



