Homeराज्यउत्तराखण्डभानियावाला तिराहे के पास ढाबों में लगी भीषण आग, शराब का ठेका...

भानियावाला तिराहे के पास ढाबों में लगी भीषण आग, शराब का ठेका भी आया चपेट में, करोड़ों का हुआ नुक्सान।

देहरादून/डोईवाला – देहरादून में भानियावाला तिराहे के पास स्थित दो ढाबों में भीषण आग लग गई। इस दौरान आग ने एक शराब के ठेके को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब साढ़े 11 बजे भानियावाला फ्लाइओवर के पास टीन शेड में बने विजय नेगी निवासी भानियावाला व अनिल जयसवाल निवासी डोईवाला के ढाबों में अचानक आग लग गई। विजय नेगी की दुकान के अंदर सो रहे नौकर उत्तम सिंह ने आग लगने की सूचना मालिक को दी। जिसके बाद विजय नेगी ने पुलिस को सूयना दी। आग इतनी भीषण थी कि पास में बना शराब का ठेका भी उसकी चपेट में आ गया।

करीब 12 बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू किया गया। लेकिन ठेके पर शराब की बोतलों में रुक-रुक कर ब्लास्टिंग होती रही। अनिल जयसवाल व विजय नेगी की दुकान पर रखा फर्नीचर आदि सामान जल कर राख हो गया। ठेका संचालक विनय रावत ने कहा कि इस आगजनी से दुकान को ढाई करोड का नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments