यूके के बाद अब इन देशों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, तारीख तय यह मंत्री भी रहेंगे साथ।

देहरादून – लंदन से लौट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब 5 अक्टूबर से सिंगापुर और ताइवान के भ्रमण पर रहेंगे। वह निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश का न्योता देंगे और इसके बाद 16 अक्टूबर से दुबई के दौरे पर रहेंगे।

सीएम धामी 25 सितंबर को लंदन और बर्मिंघम के दौरे पर गए थे, बीते रोज मुख्यमंत्री लंदन दौरे से वापस दिल्ली लौट गए हैं। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत करेंगे। अब मुख्यमंत्री पांच से 9 अक्टूबर तक सिंगापुर, ताइवान के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी रहेंगे। सीएम इन दोनों देशों में बड़े घरानों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद 16 से 20 अक्टूबर तक दुबई में रोड शो और निवेशकों के संग सम्मेलन करेंगे। विदेश मंत्रालय से एनओसी मिल गई है।

2.5 लाख करोड़ के निवेश का रखा है राज्य सरकार ने लक्ष्य

सरकार ने 8 और 9 दिसंबर को दून में ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट रखा है। जहां ढाई लाख करोड रुपए के निवेश का लक्ष्य है। इससे पहले सरकार ने 30 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतरने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार दिवसीय लंदन दौरे के दौरान 12,500 करोड रुपए के निवेश का एमओयू साइन किया है। इससे मिलकर उत्तराखंड में अब तक 20 हजार करोड रुपए के निवेश के प्रस्ताव आ चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here