Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में हेड कांस्टेबल की मौत, विभाग में शोक।

मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में हेड कांस्टेबल की मौत, विभाग में शोक।

देहरादून/मसूरी – मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल रोशन कोहली मसूरी के हैप्पी वाली चौकी पर तैनात थे और आज सुबह से तबीयत खराब थी और वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे। शाम को जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनके कमरे खटखटाया तो देखा कि वह अछेत अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़े हुए है जिसके बाद पुलिसकर्मी 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी की उप जिला चिकित्सालय अस्पताल लाये। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद  उनको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि मसूरी से पहले रोशन कोहली देहरादून नेहरू कॉलोनी कोतवाली में तैनात थे वह 4 महीने पहले ही मसूरी ज्वाइन किया था वह सुबह से तबीयत खराब थी। उन्होने बताया कि रोशन कोहली मूल रूप् से उत्तरकाशी के रहने वाले है। डॉक्टर अरविंद राणा ने बताया कि शाम के समय पुलिसकर्मी को  अछेत अव्यवस्था में अस्पताल लाया गया था जांच के उपरांत उनको मृत घोषित किया गया। उन्होंने कहा की मृत्यु के कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पायेगे । उन्होंने का संभवत हार्ट अटैक से भी पुलिसकर्मी की मौत हुई होगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments