Homeराज्यउत्तराखण्डदर्दनाक हादसा: देवर-भाभी की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत, परिवार में...

दर्दनाक हादसा: देवर-भाभी की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।

चमोली – उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बिजली गिरने से देवर भाभी की मौत हो गई। दोनों घर में अलग-अलग कमरे में थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। दोनों देवर और भाभी थे। गांव के तालुरी तोक में अनुसूचित जाति की बस्ती में देवर भाभी अलग-अलग कमर में थे।

हेमा देवी (33) और जयप्रकाश (29) आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए थे, जिन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर  में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नंदानगर पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular