पिथौरागढ जिले में रात भर बारिश होने से पिथौरागढ थल मोटर मार्ग लेघाटी पुल के पास पहाड़ खिसक गया यहा तीन घण्टे यातायात बन्द रहा, सड़क बन्द होने की सूचना पीडब्ल्यूडी और पुलिस को मिलने पर तुरन्त पहुँची पीडब्ल्यूडी टीम ने सड़क में आये मलवे को हटाया और थल पुलिस ने शान्ती व्यवस्था के साथा यातायात की व्यवस्था बनाई वही दोनों ओर वाहनों की तीन सों मीटर कटार लगी कुछ यात्री पैदल जाने को भी मजबूर रहे!
