देहरादून- उत्तराखंड के छह जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, पौड़ी और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बौछारों के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।
