Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उपचुनाव के चलते 10 जुलाई को बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा में रहेगा...

उपचुनाव के चलते 10 जुलाई को बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा में रहेगा अवकाश, आदेश जारी।

देहरादून – प्रदेश सरकार ने चामोली की बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र और हरिद्वार के मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर आगामी 10 जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित किया है, ताकि प्रदेश में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान दिवस पर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भी सवेतन अवकाश होगा।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि विशेष आकस्मिक अवकाश उन कर्मचारियों को दिया जा सकता है जो राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं और उन्हें संबंधित संस्थानों के उपचुनाव में मतदान करना है। विशेष अवकाश लेने वाले कर्मचारियों को मतदान करने से संबंधित पीठासीन अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि विशेष सवेतन अवकाश उन सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी कर्मचारियों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों पर लागू होगा, जो उक्त राज्यों व संघ राज्य क्षेत्रों में पंजीकृत मतदाता हैं। निर्वाचन बिभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

मतदान दिवस पर समस्त अर्ह मतदाताओं हेतु मताधिकार के प्रयोग के लिये अवकाश के सम्बन्ध में समस्त अधिनस्थ को निर्देशित करते हुए मतदान दिवस पर अवकाश के सम्बन्ध में स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का कष्ट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2