Homeराज्यउत्तराखण्डअसिस्टेंट प्रोफेसर आत्महत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस,फॉरेसिक जांच हुई शुरू....

असिस्टेंट प्रोफेसर आत्महत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस,फॉरेसिक जांच हुई शुरू….

जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौडी की असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा भट्ट के आत्महत्या केश की जांच में जुटी पुलिस, कॉलेज के निदेशक वाई सिंह, और विभागद्यक्ष ए के गौतम पर लगे मनीषा का उत्पीड़न करने और उसे आत्महत्या का कदम उठाने के आरोप मृतिका के पति की तहरीर पर कॉलेज में फॉरेसिक जांच हुई शुरू।

 

पौड़ी में गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौडी की असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा भट्ट के अलकनंदा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने के मामले में अब पौड़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है दरअसल मृतिका मनीषा भट्ट के पति ने कॉलेज के निदेशक वाई सिंह और इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट के खिलाफ ए के गौतम के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मनीषा के उत्पीड़न का आरोप लगाया है आरोप में मनीषा को मेटरनिटी लीव और अन्य लीव लेने पर उसे परेशान करने और प्रमोशन रोकने और आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए परेशान करने के आरोप लगाए हैं जबकि मनीषा के देवर ने बताया की वे भी जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में सेवा दे चुके हैं और वहां के उत्पीड़न से वाकिफ हैं जहां कॉलेज के उच्च अधिकारी अपने कर्मचारियों का शोषण करते हैं मनीषा के देवर ने भी कॉलेज के विभागाध्यक्ष ए के गौतम और निदेशक वाई सिंह पर ही उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं मनीषा के देवर ने बताया की उन्होंने भी परेशान होकर कॉलेज से जॉब छोड दी थी, वहीं कॉलेज के निदेशक ने सभी आरोप को निराधार बताया है वहीं एसएसपी ने एक जांच टीम गठित कर पुलिस और फोरेंसिक टीम को जांच में लगा दिया जिसके बाद फोरेंसिक टीम और पुलिस टीम कॉलेज में पहुंचकर जांच में जुट गई है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments