Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा में शामिल होंगे कर्नल अजय कोठियाल और भूपेश उपाध्याय।

भाजपा में शामिल होंगे कर्नल अजय कोठियाल और भूपेश उपाध्याय।

देहरादून – आम आदमी पार्टी का दमन छोड़ अब भाजपा में शामिल होंगे कर्नल अजय कोठियाल। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब कर्नल अजय कोठियाल मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे। कोठियाल के साथ भूपेश उपाध्याय और बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की।

मदन कौशिक ने सोमवार शाम बताया कि मंगलवार दोपहर बाद चार बजे पार्टी मुख्यालय में कर्नल कोठियाल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इधर, कर्नल कोठियाल ने भी अपने समर्थकों से मंगलवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचने को कहा है। कर्नल कोठियाल ने पिछले बुधवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

कोठियाल ने पूर्व सैनिकों, बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं के चलते आप से इस्तीफा देने को वजह बताई थी। विधानसभा चुनाव में वे आप के सीएम का चेहरा भी थे, पर चुनाव में खुद के साथ आप के अन्य प्रत्याशियों की भी जमानत जब्त हो गई थी। कोठियाल के इस्तीफे के कुछ देर बाद ही आप के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments