Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून मैगी पॉइंट पर स्थानीय दुकानदारों पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों...

देहरादून मैगी पॉइंट पर स्थानीय दुकानदारों पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से किया हमला।

देहरादून – मसूरी देहरादून मार्ग पर मैगी पॉइंट के निकट देर शाम को कुछ शरारती तत्वों द्वारा स्थानीय दुकानदारों के साथ लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें निजी वाहनों की मदद से स्थानीय लोगों द्वारा मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उन्हें डॉक्टरों ने इंद्रेश हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया, जहां पर तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले युवक नशे में थे और वहां मौजूद दुकानदारों और ग्राहकों से जमकर मारपीट करते हुए फरार हो गए। जिनमें एक शिवसेना का नेता भी बताया जा रहा है और उनके साथ करीब 20-25 लोग मौजूद थे, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात कुछ लोग गाड़ियों से मसूरी से देहरादून की ओर आ रहे थे, जो नशे की हालत में थे। जिनके साथ कुछ महिलाएं भी थी पानी वाले बैंड के निकट मैगी प्वाइंट के पास उन लोगों द्वारा स्थानीय दुकानदारों व वहां मौजूद ग्राहकों से बदसलूकी की जिसका विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया, जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में रोहित भंडारी निवासी मैगी प्वाइंट अजय रावत विजय रावत निवासी शिव कॉलोनी हाथीबड़कला देहरादून शामिल है जिनका इंद्रेश हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
इस संबंध में पीड़ितों द्वारा कोतवाली मसूरी में लिखित तहरीर दी गई है। जिसकी जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद आरोपियों की पहचान की जा रही है और इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
इस अवसर पर प्रत्यक्षदर्शी सागर शर्मा ने बताया कि देर रात कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर उनकी दुकान के बाहर शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे। जिस पर उनको ऐसा न करने के लिए कहा गया नशे में धुत होने के कारण उन्होंने अपने और साथी बुला लिया और वहां मौजूद लोगों के साथ जमकर मारपीट की और धारदार हथियारों से 3 लोगों पर हमला कर दिया जिससे कि पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments