Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने खटीमा की जनता को दी 70 करोड 51...

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने खटीमा की जनता को दी 70 करोड 51 लाख की योजनाओ की सौगात !

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज खटीमा मे 70 करोड 51 लाख की योजनाओ का लोकार्पण, शुभारम्भ व शिलान्यस किया। जिसके अन्तर्गत 20 करोड 71 लाख की 10 योजनाओ का लोकार्पण व 49 करोड 80 लाख की 25 योजनाओ का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर सांसद भगत सिंह कोश्यारी और स्थानीय विधायक पुष्कर धामी भी मोजूद रहे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने खटीमा नागरिक चिकित्सालय का शुभारम्भ भी किया गया, जो 14 करोड 19 लाख 49 हजार की लागत से बनाया गया है। विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश मे अच्छी स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा स्वास्थ सेवाओ को चुस्त दुरूस्त करने के लिए दूरस्थ क्षेत्रो मे भी डाक्टर उपलब्ध कराये जायेंगे।

उन्होने कहा प्रदेश मे डाक्टरो की नियुक्ति हेतु विज्ञप्तियां जारी की जा चुकी है जिसके अन्तर्गत 02 हजार डाक्टरो द्वारा आवेदन किये गये है अब हमे शीघ्र डाक्टर उपलब्ध हो जायेंगे। उन्होने कहा चिकित्सा के क्षेत्र मे टैलीमेडिसिन व टैली रेडियोलाॅजी उत्तराखण्ड मे भी लागू की जा रही है जिसके अन्तर्गत अभी तक 12 चिकित्सालयो मे टैली मेडिसिन व 10 चिकित्सालयो मे टेली रेडियोलाॅजी प्रारम्भ की जा चुकी है। आज ही 04 अन्य चिकित्सालयो मे टैली मेडिसिन प्रारम्भ कराने हेतु एमओयू किया गया है। उन्होने कहा हम नई तकनीक का प्रयोग कर रहे है नई तकनीक के प्रयोग से अन्य विदेशी चिकित्सको को भी जोडा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2