Homeराष्ट्रीयदेश में तीस फीसद ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी, अब होगा इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रेशन: गडकरी

देश में तीस फीसद ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी, अब होगा इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रेशन: गडकरी

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस पर सड़क परिवहन मंत्रालय सख्त हो गया। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में 30 फीसदी ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी है। इस दिशा में सुधार लाने के लिए अब इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (क्रञ्जह्र) को ड्राइविंग टेस्ट क्लियर करने वाले शख्स को 3 दिन के भीतर लाइसेंस इश्यू करना होगा।

गडकरी शनिवार को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 के ग्रैंड फिनाले को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अब किसी भी आम या खास आदमी को बिना ड्राइविंग टेस्ट पास किए ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिल सकेगा। लाइसेंस धारक की सारी जानकारी पूरे देश में उपलब्ध होगी। अब कोई भी कहीं भी फर्जी लाइसेंस नहीं बनवा पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments