Homeराज्यउत्तराखण्डटैबलेट योजना की रकम हड़पने के लिए छात्र फर्जीवाड़ा करने पर उतारू।

टैबलेट योजना की रकम हड़पने के लिए छात्र फर्जीवाड़ा करने पर उतारू।

रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि – 12 हजार रुपये हड़पने के लिए जमा करा दिए फर्जी बिल। पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में अब तक पकड़े जा चुके हैं 40 बिल।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में निशुल्क टैबलेट योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। फर्जीवाड़ा किसी सरकारी विभाग ने नहीं बल्कि छात्रों ने किया है। कई छात्रों ने टैबलेट के फर्जी बिल कॉलेज में जमा करा दिए हैं। अभी तक ऐसे 40 बिल पकड़ में आ चुके हैं।


योजना के तहत छात्रों को टैबलेट के लिए 12 हजार रुपये मिलने हैं। बताया जा रहा है कि कई दुकानदार एक हजार रुपये लेकर फर्जी बिल बना रहे हैं। ये बिल किसी ऐप के जरिये बनाए जा रहे हैं। यही नहीं कई छात्रों ने तो 10वीं और 12वीं के छात्रों को मिले टैबलेट और उनके आईएमईआई नंबर से बिल बनाकर जमा करा दिए हैं। कॉलेज प्रबंधन पिछले कई दिनों से फर्जी बिलों की जांच में जुटा है। जीएसटी बिलों और आईएमईआई नंबरों की सत्यता जांचने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।
सरकार ने स्कूल व कॉलेजों के छात्रों को निशुल्क टैबलेट देने योजना शुरू की थी। छात्रों के खाते में 12 हजार रुपये डाले जाने हैं। छात्रों को टैबलेट खरीदने के बाद उसका बिल अपने स्कूल या कॉलेज में जमा कराना है।

डा. पुष्पा नेगी, प्राचार्य पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि का कहना है कि कॉलेज में 2500 छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिलना है। अभी तक 40 बिल मिले हैं जो मानकों के अनुरूप नहीं हैं। किसी के पास जीएसटी बिल नहीं है तो किसी के बिल पर टैबलेट का आईएमईआई नंबर नहीं है। छात्रों को मानकों के तहत बिल उपलब्ध कराने को कहा गया है।

अखिलेश्वर द्विवेदी, नोडल अधिकारी टैबलेट योजना, पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि ने कहा कि फर्जी बिलों को जांचने का हमारे पास कोई साधन नहीं है। सभी बिल जमा होने के बाद ही जीएसटी जांच के लिए भेजे जाएंगे। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित छात्र और बिल जारी करने वाले दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments