Homeराज्यउत्तराखण्डवीडियो: देर रात लालकुआं से हल्दूचौड़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ...

वीडियो: देर रात लालकुआं से हल्दूचौड़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ धमका हाथियों का झुंड

नैनीताल – राष्ट्रीय राजमार्ग में लालकुआं से हल्दूचौड़ के बीच वन विकास निगम के डिपो संख्या 5 के सामने मुख्य मार्ग में अचानक एक दर्जन हाथियों के आ जाने से हड़कंप मच गया। यातायात दोनों तरफ से रुका गया। जबकि हाथी भी रोड में मस्ती कर रहे थे। उक्त हाथी टांडा के जंगल की ओर से आए और बबूर गुमटी की ओर को जाने का प्रयास कर रहे थे।

रात लगभग 10:00 बजे तीन विशालकाय हाथी आईओसी डिपो की ओर हाईवे की रेलिंग को पार करते हुए चले गए, जबकि आठ हाथी रेलिंग ऊंची होने के कारण उसे पार नहीं कर पाने के चलते वापस टांडा के जंगल की ओर लौट गए, और जंगल के किनारे पर खड़े होकर हाईवे की और को देख रहे थे, जिन्हें देखने और वीडियो बनाने वालों का देर रात तक तांता लगा हुआ था।
वहीं बताते चलें कि सर्दियों के मौसम आते हैं टांडा के जंगलों से हाथी निकालकर ग्रामीण इलाकों में आ जाते हैं और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।

#Video #herd #elephants #attacked #nationalhighway #Lalkuan #HalduChaud #late #night #Nainital #Haldwani

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular